Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021 RSMSSB for 882 Post Online form राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के 882 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी से 17 मार्च 2021 तक किए जा सकते हैं. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देख लें. इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष तक रखी गई है जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है. इस भर्ती में 842 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए और 40 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए रखे गए हैं.
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021 Age Limit
RSMSSB agriculture supervisor bharti 2021 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी.
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021 Education Qualification
० आवेदक भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्रताप यूनिवर्सिटी से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि उद्यान) ऑनर्स अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक होना चाहिए।
० आवेदक को देवनागरी लिपि में हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021 Application Fee
० सामान्य वर्ग एवं क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदन हेतु : ₹450
० राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : ₹350
० समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : ₹250
० सभी वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क ₹250 ही होगा।
० आवेदक परीक्षा शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित ईमित्र किओस्क, जन सुविधा केंद्र, नेट बैंकिंग, एटीएम कम डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
पूरी जानकारी ऑफिशियल विज्ञापन जारी होने के बाद अपडेट की जाएगी। फिलहाल हमने आपको एक संभावित जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है।
Part – A |
सामान्य हिंदी | 15 | 60 |
Part – B |
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति | 25 | 100 |
Part – C | शस्य विज्ञान, उधानिकी एवं पशुपालन | 60 |
240 |
कुल योग | 100 |
400 |
० वैकल्पिक प्रकार का एक प्रश्न पत्र होगा।
० अधिकतम पूर्णांक 400 रहेंगे।
० पेपर में प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
० परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
० प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
Salary – राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार कृषि पर्यवेक्षक के पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार दिया जाएगा। प्रोबेशन पीरियड में सैलरी राज्य सरकार के निर्देशानुसार देय होगी।
Selection Process – राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2020 के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
How to Apply for Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021
० सबसे पहले आवेदनकर्ता राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in को ओपन करे।
० इसके बाद रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें फिर संबंधित भर्ती परीक्षा के सामने अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करने पर लॉगइन पेज खुल जाएगा।
० आवेदनकर्ता को एसएसओ आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करना होगा।
० लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर आवेदन पत्र आ जाएगा जिसे पूरी तरह से भरकर सबमिट करना होगा और साथ ही में अपने परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
० एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आप उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2021 important links
Start Agriculture Supervisor Online form |
16 February 2021 |
Last date Online Application form |
17 March 2021 |
Official Notification | |
Official Website |
Leave a Comment